आज दिनांक 31 अक्टूबर 2025 को स्वतन्त्र भारत के वास्तुकार भारत रत्न लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयन्ती बड़े हर्षोल्लास के साथ विद्यालय परिसर में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ माननीय प्रधानाचार्य जी द्वारा दीप प्रज्ज्वलन, पुष्पार्चन एवं सरस्वती वन्दना से हुआ। प्रधानाचार्य जी द्वारा संविधान निर्माण में सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई गई। बाद में समस्त विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं बैनर लेकर मानव श्रृंखला बनायी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप कुमार पाठक, उप-प्रधानाचार्या उमा निगम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।#sgminternationalschool #sardarpateljayanti #NationalUnityDay